Page Loader
'कॉफी विद करण 8': करण जौहर के चैट में नजर आएंगी जीनत अमान और नीतू कपूर
करण जौहर के सवालों का सामना करेंगी ये दो दिग्गज अभिनेत्रियां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

'कॉफी विद करण 8': करण जौहर के चैट में नजर आएंगी जीनत अमान और नीतू कपूर

Nov 28, 2023
04:40 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण 8' शुरुआत से चर्चा में है। पिछले 5 एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद टॉक शो अगले एपिसोड की तैयारी कर रहा है, जिसमें काजोल और रानी मुखर्जी शामिल होंगी। अब 'कॉफी विद करण 8' के आगामी एपिसोड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि नीतू कपूर और जीनत अमान, करण के चैट शो में नजर साथ नजर आने वाली हैं।

रिपोर्ट

फिल्म 'धरम वीर' में साथ काम कर चुकी हैं नीतू और जीनत 

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीतू और जीनत ने पिछले सप्ताह मुंबई में यशराज स्टूडियो में एपिसोड की शूटिंग की। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब नीतू और जीनत चैट शो 'कॉफी विद करण' में साथ नजर आएंगी। बता दें, नीतू और जीनत साल 1997 में आई फिल्म 'धरम वीर' में साथ काम कर चुकी हैं। इसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था।

आगामी फिल्में 

ये हैं जीनत और नीतू की आगामी फिल्में 

दिग्गज अदाकारा जीनत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बन टिक्की' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं। इसमें अभय देओल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है। 'बन टिक्की' के जरिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बतौर निर्माता अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। दूसरी ओर, नीतू अपनी फिल्म 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना' की शूटिंग में व्यस्त हैं।