ZEE5 का सबसे बड़ा धमाका, 7 भाषाओं में नई फिल्में-वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का पिटारा
क्या है खबर?
मनोरंजन जगत में तहलका मचाते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 ने 19 जुलाई को अपना सबसे बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अब तक के सबसे बड़े अलग-अलग भाषाओं के कंटेंट की घोषणा की है। इसके तहत दर्शकों को 7 भारतीय भाषाओं में ओरिजिनल फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और एनिमेशन प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, ZEE5 बच्चों के खास प्रोग्राम्स के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्टोरी टेलिंग भी ला रहा है, जो OTT का अंदाज बदल देगा।
हिंदी कंटेंट
हिंदी फिल्मों और सीरीज का ऐलान
ZEE5 के हिंदी कंटेंट में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर आधारित 'कांबली', 'द स्कैम: लीक्ड', 'कॉफी किंग', आर माधवन का 'जीना इसी का नाम है 2.0', 'रंगबाज S4' और 'ZEE हॉरर शो' का रिवाइवल शामिल है।
फिल्मों में 'है जवानी तो इश्क होना है', 'बंदर', 'भारत भाग्य विधाता' और 'पूजा मेरी जान' कतार में हैं।
इसके अलावा अरशद वारसी की 'घमासान', मिथिला पालकर की 'इकरूप' और जितेंद्र कुमार की 'दालिम्ब' भी इस सूची का हिस्सा हैं।
क्षेत्रीय सिनेमा
तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
ZEE5 की क्षेत्रीय स्लेट में दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए कई नई और पुरानी लोकप्रिय सीरीज व फिल्में शामिल हैं।
तमिल में 'कूसे मुनिसामाई वीरप्पन', 'थायडम', 'अनंतकालम' और 'थी कुराल' जैसी सीरीज आ रही हैं।
तेलुगू दर्शकों के लिए 'श्रीमती', 'ऑब्जेक्शन माई लॉर्ड' और टॉक शो 'जयम्मु निश्चयम्मु रा' का नया सीजन पेश किया जाएगा। कन्नड़ में 'अय्यना माने', 'बिटकॉइन स्कैम', 'ऑपरेशन बांगड़ा' और फिल्म 'कराकली', जबकि मलयालम में 'ए क्वीन', 'मालाबार कप' और 'केरल अंडरग्राउंड' जैसे शो मनोरंजन करेंगे।
मराठी और बांग्ला सिनेमा
ZEE5 का मराठी और बांग्ला दर्शकों को तोहफा
मराठी और बांग्ला दर्शकों के लिए ZEE5 की स्लेट में कई शोज और फिल्में शामिल हैं।
मराठी दर्शकों के लिए 'हे काय नवीन?' का नया सीजन, 'अगा आई', 'आहो आई', 'तुम्बडची मंजुला' और 'भूतम् भयम्' पेश किया जाएगा।
बांग्ला में 'श्वेतकाली' और 'लालबजार' के नए सीजन के साथ 'आलोर दोष' और 'प्रियो बंधु' जैसे टाइटल आ रहे हैं।
इस कंटेंट स्लेट के लिए ZEE5 ने जियो स्टूडियोज, मैडॉक फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस से हाथ मिलाया है।
अनुभव
लाइव स्पोर्ट्स और AI स्टोरीटेलिंग के साथ मिलेगा दर्शकों को नया अनुभव
ZEE5 इंडिया के बिजनेस हेड तेजकरन सिंह बजाज ने कहा कि ये नया स्लेट कंपनी के बड़े बदलाव को दर्शाता है। उनका मानना है कि ZEE5 मनोरंजन के परिदृश्य को नया आकार देने में विश्वास रखता है।
इस बदलाव के तहत प्लेटफॉर्म ने लाइव स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जिसमें FIFA और बुंडेसलीगा जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं।
ZEE5 बच्चों के प्रोग्राम्स और AI आधारित अनूठी स्टोरीटेलिंग भी ला रहा है, जो दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव देगी।