वाणी कपूर की फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' का ऐलान, OTT पर दिखाएंगी बिलकुल नया अवतार
क्या है खबर?
'मंडला मर्डर्स' (2025) की सफलता के बाद, वाणी कपूर एक बार फिर OTT पर तहलका मचाने आ रही हैं। उनकी फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' का टीजर के साथ आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इसका निर्देशन सोनाली रतन देशमुख ने किया है, जबकि निर्माता दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स है। बता दें, 'सर्वगुण संपन्न' 2023 में बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन किसी कारणवश रिलीज नहीं हो सकी। अब इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।
टीजर
कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामे से भरपूर होगी फिल्म
टीजर में वाणी सलवार-सूट और चश्मा पहनने वाली सीधी-साधी लड़की के किरदार में दिखती हैं। कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शक्ल दुनिया की मशहूर एक एडल्ट फिल्म स्टार से मिलती है।
ये किरदार उनकी पिछली सभी भूमिकाओं से अलग होने वाला है।
इसके बाद कहानी में गलतफहमियाें और मुश्किलों का दौर शुरू होता है। इशवाक सिंह और रघुवीर यादव भी फिल्म का हिस्सा हैं।
इसका प्रीमियर ZEE5 पर होगा, लेकिन रिलीज तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Every story has two sides.
— Maddockfilms (@MaddockFilms) July 27, 2026
So does she.
Expect the unexpected.
Sarvagunn Sampann. Coming soon on Zee 5.#SarvagunSampann #BoldStoriesLiveHere #Zee5@Vaaniofficial @IshwakSingh #RaghubirYadav #BrijendraKala @PrayrakMehta #GeetaTyagi @namik_pau #ShwetaaPasrichaa… pic.twitter.com/qnIRnEBJgX