Loading...
'पंचायत' के बीच नई फिल्म 'दालिंब' लेकर आए जितेंद्र कुमार, नए अवतार से चौंकाया; देखें ट्रेलर

'पंचायत' के बीच नई फिल्म 'दालिंब' लेकर आए जितेंद्र कुमार, नए अवतार से चौंकाया; देखें ट्रेलर

Nov 25, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

जितेंद्र कुमार अगले महीने अपने फैंस को दोहरा तोहफा देने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी बहुप्रतीक्षित सीरीज 'पंचायत' के 5वें सीजन का ट्रेलर आया था। यह 3 दिसंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। दूसरी तरफ, वह अपनी नई फिल्म 'दालिंब' लेकर आ रहे हैं जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी। प्रिया एवेन के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर-ड्रामा का ट्रेलर और इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया गया है।

ट्रेलर

साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरपूर है ट्रेलर

'दालिंब' का ट्रेलर मुंबई की एक सोसायटी से शुरू होता है, जहां जितेंद्र का किरदार (लोक कलाकार) अपने खोए हुए बच्चे की तलाश कर रहा है।

प्रिया बापट महिला पुलिस के किरदार में हैं, जो इस अभियान का हिस्सा बनती हैं। जल्द ही बच्चे की तलाश और जांच की एक रहस्यमयी व डरावनी दौड़ शुरू होती है।

इसमें जितेंद्र का किरदार काफी अलग और चौंकाने वाला लगता है।

फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT