ZEE5 से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', निर्माताओं ने की ये अपील
क्या है खबर?
ZEE5 से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद, दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ऑनलाइन लीक हो गई है। आलम यह है कि फिल्म का HD प्रिंट सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। कई एक्स यूजर्स ने दावा किया कि 2 घंटे, 29 मिनट और 22 सेकंड वाली इस फिल्म को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम के जरिए साझा किया जा रहा है। इस बीच, निर्माताओं ने पायरेसी का समर्थन न करने की अपील की है।
पोस्ट
'सतलुज' को वापस लाने के प्रसाय में निर्माता
ZEE5 ने 'सतलुज' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया और पायरेसी का समर्थन न करने की विनती की। उन्होंने लिखा, 'हम आशावान हैं और हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कृपया पायरेसी का समर्थन न करें। हम 'सतलुज' को आप तक वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' पोस्ट के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी जोड़ी गई। उधर एक्स यूजर भी पोस्ट के जरिए अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
We are hopeful and doing everything we can. Please do not support piracy. We remain committed to exploring every possible avenue to bring Satluj back to you. 🙏#Satluj pic.twitter.com/oHlxHMaa99
— ZEE5Official (@ZEE5India) July 6, 2026
फिल्म
रिलीज के 2 दिन के अंदर हटाई गई फिल्म
'सतलुज' 4 जुलाई को ZEE5 पर आधिकारिक रूप से रिलीज हुई थी, लेकिन करीब 48 घंटे के अंदर इसे हटा दिया गया। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म को हटाने का कारण नहीं बताया। NDTV के अनुसार, फिल्म के कुछ हिस्सों पर "भारत विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग" होने की संभावना के चलते फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाया गया। बता दें, 'सतलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी से प्रेरित है। इसमें अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में शामिल हैं।