Loading...
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' से नया गाना 'तुझसे बिछड़ के' हुआ जारी, गम में डूबे वीर पहाड़िया

फिल्म 'प्रेम कीटाणु' से नया गाना 'तुझसे बिछड़ के' हुआ जारी, गम में डूबे वीर पहाड़िया

Sep 30, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

'स्काई फाेर्स' (2025) से अपना डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया अपनी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉलेज ड्रामा पर आधारित एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसके जरिए आफिया सय्यद बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। इसका निर्माण गौरव वर्मा ने फार्स फिल्म्स और भावना स्टूडियोज के सहयोग से किया है। इस बीच, फिल्म निर्माताओं ने 'प्रेम कीटाणु' से नया गाना 'तुझसे बिछड़ के' यूट्यूब पर जारी कर दिया है।

गाना

आपसी अलगाव के दर्द को बयां करता है ये गाना

जी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित 'तुझसे बिछड़ के' एक भावुक गाना है, जिसे वीर और आफिया पर फिल्माया गया है।

यह गाना फिल्म के उनके किरदारों के बीच गलतफहमियाें, दर्द और अलगाव के भावुक पलों को दर्शाता है। इसे मधुर शर्मा ने अपनी आवाज दी है। राहुल मिश्रा कंपोजर हैं और बोल मीर द्वारा लिखे गए हैं।

फिल्म की कहानी कॉलेज रोमांस और लव ट्रायएंगल पर आधारित है। इसमें अपारशक्ति खुराना, निखिल विजय और राकेश बेदी भी मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT