रश्मिका और विजय की शादी में प्रस्तुति देने पहुंचे जाकिर खान? एयरपोर्ट पर आए नजर
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को तेलुगु रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की एक और रस्म कोडवा समारोह शाम को आयोजित होगा जो अभिनेत्री की जड़ को प्रदर्शित करता है। इस बीच, कॉमेडियन जाकिर खान को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया है जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कॉमेडियन, रश्मिका और विजय की शादी समारोह में हंसी का तड़का लगाएंगे।
वीडियो
टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे जाकिर खान
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, जाकिर को अपनी टीम के साथ उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहन रखी है। इसके अलावा अपने चेहरे को मास्क से ढ़का हुआ है। अपनी कार में बैठने से पहले कॉमेडियन ने वहां मौजूद पैपराजी से अभिवादन किया इसके बाद आगे बढ़ गए। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेहमान
रश्मिका और विजय की शादी में शामिल हुए हैं यह मेहमान
रश्मिका और विजय की शादी का जश्न वैसे तो बहुत निजी रखा गया है जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। इसके अलावा, फिल्म सिनेमा के कुछ सितारे भी इस विवाह समारोह का हिस्सा बने हैं, जिनमें निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, ईशा रेब्बा, कल्याणी प्रियदर्शन और थारुन भास्कर जैसे नाम शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, यह जोड़ा हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में रिसेप्शन पार्टी देगा जिसमें फिल्मी सितारे, खेल और राजनीति जगत से हस्तियां शामिल होंगी।