Loading...
'पापा यार' का है इंतजार? तब तक OTT पर देख डालें ये मजेदार शो
जाकिर खान के 'पापा यार' से पहले देख डालें ये धांसू कॉमेडी स्पेशल

'पापा यार' का है इंतजार? तब तक OTT पर देख डालें ये मजेदार शो

Sep 03, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का नया कॉमेडी स्पेशल 'पापा यार' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। जाकिर द्वारा बनाए गए इस शो का निर्देशन करण असनानी ने किया है। इसे 'सख्त फिल्म्स' और 'ओएमएल एंटरटेनमेंट' का समर्थन मिला है। इस खास शो के प्रीमियर से पहले अगर आप कॉमेडी का मजा लेना चाहते हैं, तो भारतीय कॉमेडियन्स के ये शानदार स्टैंड-अप स्पेशल जरूर देखें।

#1 & #2

'फुल वॉल्यूम' और 'तथास्तु'

'फुल वॉल्यूम' में वीर दास रोजमर्रा की जिंदगी, समाज और अपने निजी अनुभवों के बारे में बात करते हैं। इस शो में हंसी-मजाक के साथ-साथ उनकी जिंदगी की कहानियां भी शामिल हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर का लोकप्रिय शो 'तथास्तु' उनके जीवन और परिवार की एक बेहद भावुक और व्यक्तिगत कहानी है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'हक से सिंगल' और 'फॉर इंडिया'

'हक से सिंगल' प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर का एक बेहद लोकप्रिय और चर्चित शो है, जो साल 2017 में आया था। आप इस शो का लुफ्त OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।

साल 2020 में आया स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'फॉर इंडिया' में वीर दास इतिहास, संस्कृति और तीखे व्यंग्य का बेहतरीन मेल पेश करते हैं। इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'कॉमिकस्तान'

'कॉमिकस्तान' भारत की एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता है, जिसमें तन्मय भट्ट, बिस्वा कल्याण रथ, केनी सेबेस्टियन, कानन गिल, सपन वर्मा और नवीन रिचर्ड्स नजर आते हैं। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT