'अलायंस' में जैद दरबार ने गौहर खान से क्यों मांगी माफी?
जैद दरबार ने अपनी पत्नी गौहर खान से सबके सामने माफी मांगी है। दरअसल, एक रियलिटी शो 'अलायंस' में उनकी पत्नी के पूर्व बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने एक मजाकिया टिप्पणी की थी, जिस पर जैद ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
कुशाल ने मजाक में कहा था, 'तुम्हें मेरी चीजें पसंद आती हैं।' इस बात पर जैद सिर्फ हंसकर रह गए, लेकिन उनकी इसी खामोशी के कारण गौहर को सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
माफी वाले वीडियो में जैद ने मानी अपनी गलती
बाद में जैद ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा, 'कुशाल जो कह रहा था, वह गलत था और मैंने उसे हल्के में ले लिया। यह मेरी गलती है। मुझे माफ करना। बहुत-बहुत माफी।'
इस वीडियो को बनिजय एशिया ने साझा किया था। गौहर ने जैद को सलाह दी कि वह 'डर्टी प्ले' में न फंसे।
आपको बता दें कि गौहर और कुशाल साल 2013 में 'बिग बॉस 7' में मिले थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन साल 2014 में उनका रिश्ता टूट गया।
गौहर ने साल 2020 में जैद से शादी की और अब उनके 2 बेटे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद से पहले गौहर ने जैद की तारीफ करते हुए कहा था कि वह 'सिक्योर' हैं और उनमें 'जीरो इनसिक्योरिटी' है।