'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन ने वसूले थे करोड़ों रुपये? चौंका देगा खुलासा
क्या है खबर?
प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 AD' जून, 2024 में रिलीज हुई थी। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इसने करीब 1100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिलहाल, निर्देशक नाग अश्विन इन दिनों 'कल्कि 2' पर काम कर रहे हैं। इस बीच, फिल्म निर्माता-अभिनेता युगी सेथु ने 'कल्कि 2898 AD' को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जो दिग्गज अभिनेता कमल हासन की फीस से जुड़ा है।
बयान
कमल हासन ने 20 दिन के शूट के लिए ली थी मोटी फीस
इंडिआग्लिट्ज से बातचीत में, युगी ने कहा, "कमल सर का कद इतना ऊंचा है कि उन्हें 'कल्कि 2898 AD' के 20 दिनों के कॉल शीट के लिए 150 करोड़ मिल रहे हैं। मैंने उनके जन्मदिन पर उनसे कहा था कि वह भारत के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले अभिनेता हैं।" उन्होंने आगे बताया कि जब उनकी मुलाकात निर्माता अश्विनी दत्त से हुई, तब उन्हें पता चला कि कमल ने सिर्फ 10 दिन शूट किया था जिसकी उन्हें फीस मिली थी।
फिल्म
गॉड-किंग का किरदार में दिखे थे कमल हासन
'कल्कि 2898 AD' में कमल ने 'सुप्रीम यास्किन' नाम के एक गॉड-किंग का किरदार निभाया है। हालांकि, फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था, लेकिन क्लाइमैक्स में संकेत दिया गया था कि सीक्वल में वह और ज्यादा स्क्रीन टाइम के साथ वापसी करेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं, जिन्होंने 'अश्वथामा' का किरदार निभाया था। हाल ही में, महानायक ने अपने व्लॉग में 'कल्कि 2' की शूटिंग के कुछ दृश्य साझा किए थे जिसमें कमल भी मौजूद थे।