'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया-शरवरी का एक्शन देख कैटरीना कैफ ने बोलीं ये बात
यश राज फिल्म्स ने अपनी नई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ट्रेलर आने के बाद कैटरीना कैफ ने भी सोशल मीडिया पर महिला कलाकारों से सजी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चलो, अब लड़कियां आ चुकी हैं। आलिया शानदार हो तुम, शरवरी तुम तो बस आग लगा रही हो, ये मुझे बहुत पसंद आया।'
इस पर आलिया ने जवाब देते हुए लिखा, 'कैट्टी, तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।' फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
क्या होगी फिल्म 'अल्फा' की कहानी?
ट्रेलर के मुताबिक, आलिया फिल्म में 'सीता' नाम के एक किरादर में हैं। उन्हें बॉबी का किरदार ट्रेनिंग देता है, लेकिन कहानी में आगे चलकर दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।
फिर सीता शरवरी के किरदार के साथ मिलकर बॉबी की खतरनाक योजना को रोकने की कोशिश करती है।
वहीं, अनिल कपूर भी कहानी में एक अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं, जो बॉबी के मंसूबों पर पानी फेरने की कोशिश करते हैं।
ट्रेलर के एक्शन दृश्य में आलिया और शरवरी दोनों के बेहतरीन एक्शन कौशल साफ नजर आते हैं। खास बात यह है कि ट्रेलर में ऋतिक रोशन का भी एक छोटा सा कैमियो देखने को मिलता है।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'अल्फा' यश राज फिल्म्स के बड़े 'स्पाई यूनिवर्स' का हिस्सा है।