एलिजाबेथ होम्स और उनकी कंपनी थेरानोस से जुड़े घोटाले पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'यू कैन सी एवरीथिंग' अब भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। नाथन फील्डर और लांस ओपनहाइम के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री को उत्तरी अमेरिका में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म अब तक वहां करीब 720 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में मचाई धूम
यह डॉक्यूमेंट्री उस समय से शुरू होती है, जब एलिजाबेथ होम्स को निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में सजा काटने के लिए जेल जाना था। फिल्म में उनकी पहचान, धोखे और पति बिली इवांस के साथ उनके रिश्ते को दिखाया गया है। इसमें असली घटनाओं के साथ कुछ काल्पनिक दृश्य भी जोड़े गए हैं। अक्टूबर में उत्तरी अमेरिका में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह 2004 के बाद सबसे बड़ी डॉक्यूमेंट्री ओपनिंग वाली फिल्म बनी। रिलीज के पहले वीकेंड पर ही इसके हजारों शो हाउसफुल रहे थे।