रजनीकांत की 'जेलर 2' को कनाडा में लगा झटका, अचानक क्यों रद्द हुए सिनेमाघरों के शोज?
मनोरंजन
कनाडा के यॉर्क सिनेमा में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' देखने की उम्मीद कर रहे दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। 21 अक्टूबर से फिल्म के सारे शो रद्द कर दिए गए हैं।
दिक्कत यह है कि सिनेमा को फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स से डिजिटल सिक्योरिटी की (KDM) नहीं मिले, जबकि उन्होंने पूरा पैसा चुका दिया था।
यॉर्क सिनेमा ने चुकाया दाम, फिर भी नहीं मिले KDM
यॉर्क सिनेमा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियां पूरी कर दी थीं, यानी सारे पैसे चुका दिए थे।
फिर भी उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से की डिलीवरी मैसेज (KDM) नहीं मिल पाए। ये KDM फिल्म को सिनेमाघरों में चलाने के लिए बेहद जरूरी होते हैं और इनके लिए 'सन पिक्चर्स' की मंजूरी भी चाहिए होती है।
इसलिए इनके बिना कोई भी शो चला पाना संभव नहीं है।