सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।
सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इस फिल्म को लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।
इसी साल 15 मार्च को सनेमाघरों में रिलीज हुई 'योद्धा' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। यह रेंट पर उपलब्ध है।
योद्धा
राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी हैं फिल्म का हिस्सा
'योद्धा' में सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार राशि खन्ना के साथ बनी है। दिशा पाटनी ने भी फिल्म में अपने अभिनय की तड़का लगया है।
हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान इस फिल्म के निर्माता हैं।
'योद्धा' की कहानी एक प्लेन हाइजैक की है, जिसका एयर कमांडर अरुण कात्याल (सिद्धार्थ) है।
इस हाईजैक के सभी सुराग अरुण के इसमें सम्मलित होने की ओर इशारा करते हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है संदेह बढ़ता जाता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Yodha is now available to rent on the @PrimeVideoIN Rental Store pic.twitter.com/emJGMkLqSg
— BINGED (@Binged_) April 26, 2024