'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, हिमेश रेशमिया का संगीत छू लेगा दिल
क्या है खबर?
सूरज बड़जात्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का पहला गाना (टाइटल ट्रैक) रिलीज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदारों में हैं। यह प्यार, शादी, रिश्तों और भारतीय संस्कृति के ताने-बाने के इर्द-गिर्द बुनी एक पारिवारिक-रोमांटिक फिल्म है। इसे राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा मिलकर निर्मित किया गया है। 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में संगीतकार हिमेश रेशमिया ने लाइव परफॉर्म करते हुए इस टाइटल ट्रैक लॉन्च किया है।
गाना
'ये प्रेम मोल लिया' गाने को मिली इनकी जादुई आवाज
'ये प्रेम मोल लिया' टाइटल ट्रैक को श्रेया घोषाल और निहाल तौरो ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। दिल छू लेने वाला संगीत हिमेश ने तैयार किया है और बोल कुमार ने लिखे हैं।
वीडियो में आयुष्मान और शरवरी को शादी के जश्न के माहौल में देखा जा सकता है, जो राजश्री प्रोडक्शंस के सिग्नेचर पारिवारिक अंदाज को दर्शाता है।
अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सतीश शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह 27 नवंबर, 2026 सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
RAJSHRI, MJF, HIMESH RESHAMMIYA MELODIES UNVEIL 'YEH PREM MOL LIYA' TITLE TRACK... The *title track* of #YehPremMolLiya is out now, and it's a SURE-SHOT WINNER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 20, 2026
A soulful, beautiful melody composed by #HimeshReshammiya, with visuals that complement the song perfectly... This is… pic.twitter.com/TbxmxZJpXO