Loading...
'ये प्रेम मोल लिया' देखकर गदगद हुईं अनुपम खेर की मां, फिल्म को दिए 100/100 नंबर
'ये प्रेम मोल लिया' का पहल रिव्यू आया सामने

'ये प्रेम मोल लिया' देखकर गदगद हुईं अनुपम खेर की मां, फिल्म को दिए 100/100 नंबर

Nov 24, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही इसे अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी खेर से पहला रिव्यू मिल गया है। उन्होंने फिल्म को पूरे 100 में से 100 अंक दिए हैं। खास बात यह है कि अनुपम भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म

अनुपम की मां को कैसी लगी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया'?

अनुपम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें 'ये प्रेम मोल लिया' देखने के बाद उनकी मां की प्रतिक्रिया कैद है। वीडियो में दुलारी फिल्म की तारीफ करती नजर आ रही हैं, जबकि उनके बगल में सूरज खड़े हैं।

जब उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े उत्साह से कहा, "मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी।" वीडियो साझा करते हुए अनुपम ने बताया कि फिल्म देखते समय उनकी मां भावुक हो गई थीं।

बात

अनुपम ने वीडियो साझा कर कही यह बात

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'अभी-अभी मां के साथ 'ये प्रेम मोल लिया' देखकर बाहर निकला हूं और मां ने फिल्म को दिए हैं 100 में से 100 नंबर। फिल्म देखते हुए मां कभी हंसी, तो कभी रोई पड़ीं और जब हम बाहर आए, तो उन्होंने सूरज बड़जात्या को 3-4 बार गले लगाया। फिर वह बार-बार अपने हाथ से एक ही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब था, "बहुत ही शानदार।"'

ADVERTISEMENT

स्टार कास्ट

ये है फिल्म की स्टार कास्ट 

अनुपम ने आगे कहा, "इस वीडियो में मां का रिव्यू देखिए। उनके चेहरे पर सब कुछ साफ-साफ दिखाई दे रहा है। मुझे भी यह फिल्म बहुत कमाल की लगी। इस बारे में मैं कल बात करूंगा। आज, पहले मां की बात सुनिए। मां देवी की जय हो।"

बता दें इस फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के साथ-साथ अनुपम, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT