'ये दिल आशिकाना' सिनेमाघरों में फिर देगी दस्तक, ट्रेलर के साथ रिलीज तारीख जारी
क्या है खबर?
साल 2002 में रिलीज एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'ये दिल आशिकाना' एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। अजय देवगन की 'फूल और कांटे' सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके कुकु कोहली ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जिसमें करण नाथ और जीविधा शर्मा मुख्य किरदार में थे। 24 साल बाद निर्माताओं ने इसके री-रिलीज का ऐलान किया है। साथ ही फिल्म का ट्रेलर और तारीख भी बताई है जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया।
रिलीज
वैलेंटाइन पर दस्तक देगी 'ये दिल आशिकाना'
निर्माताओं ने 'ये दिल आशिकाना' को आज के दर्शकों की पसंद के अनुरूप फिर से संपादित किया है। इसके ट्रेलर की कुल अवधि 2 मिनट 46 सेकंड है जिसमें फिल्म से जुड़े दृश्य पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। जाहिर है कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों को गाने भी बेहद पसंद आए थे। फिल्म 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दिन शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट और ट्रेलर
'YEH DIL AASHIQANAA' TO *RE-RELEASE* IN THEATRES ON VALENTINE'S DAY 2026 – RE-RELEASE TRAILER UNVEILED... True Entertainment P Ltd will re-release #YehDilAashiqanaa in theatres on 13 Feb 2026 [#ValentineDay].
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2026
🔗: https://t.co/lKEMyNBUdJ
Originally released in 2002, the film… pic.twitter.com/pacTDJJgRM