NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2024: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर अदिति-सिद्धार्थ तक, इस साल इन सितारों ने रचाई शादी
    अगली खबर
    अलविदा 2024: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर अदिति-सिद्धार्थ तक, इस साल इन सितारों ने रचाई शादी
    इस साल इन सितारों ने रचाई शादी

    अलविदा 2024: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर अदिति-सिद्धार्थ तक, इस साल इन सितारों ने रचाई शादी

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 11, 2024
    08:12 am

    क्या है खबर?

    साल 2024 खत्म होने में अब कुछ हफ्ते ही बाकी हैं। हर कोई इस साल के सफर पर नजर डाल रहा है। यह साल बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा।

    जहां कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया तो कई सितारों ने इस साल अपना हमसफर चुना और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई।

    आइए हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं, जो इस साल अपने साथी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे।

    #1

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

    सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड-अभिनेता जहीर इकबाल से धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई थी।

    अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सोनाक्षी और जहीर ने परिवार की मौजूदगी में 'स्पेशल मैरिज एक्ट 1954' के तहत अपनी शादी को पंजीकृत कराया।

    जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसका आयोजन सलमान खान ने किया था।

    जहीर और सलमान भी बेहद खास दोस्त हैं। इस पार्टी के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।

    #2

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

    अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने 16 सितंबर, 2024 को तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में सात फेरे लिए थे।

    इस समारोह में केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

    इसके बाद अदिति और सिद्धार्थ ने बीते 7 नवंबर को राजस्थान के बिशनगढ़ के अलीला किले में दोबारा शादी रचाई।

    बता दें अदिति-सिद्धार्थ की पहली मुलाकात साल 2021 में आई फिल्म 'महा समुद्रम' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

    #3

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 

    अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इस साल अपने बॉयफ्रेंड और निर्माता जैकी भगनानी के साथ शादी रचाई।

    21 फरवरी को दोनों अपने परिवार, करीबी दोस्तों और सिनेमा से जुड़ी मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में गोवा के ITC ग्रैंड होटल में शादी के बंधन में बंधे।

    रकुल और जैकी मुंबई में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों पड़ोसी हैं। हालांकि, उनकी पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी।

    उन्होंने 2021 में एक-दूसरे के साथ रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

    #4

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

    इस सूची में चौथा नाम अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट का शामिल है।

    दोनों ने 15 मार्च, 2024 को एनसीआर स्थित मानेसर के 5 स्टार होटल ITC ग्रैंड भारत में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की।

    बता दें कि पुलकित की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2014 में सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी।

    हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। 2015 में दोनों अलग हो गए।

    #5

    आइरा खान और नुपुर शिखरे

    आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी को मुंबई में अपने प्रेमी और सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

    इसके बाद 10 जनवरी को आइरा-नुपुर ने उदयपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई।

    दोनों की मुलाकात तब हुई, जब लॉकडाउन में आइरा ने अपनी फिटनेस पर काम करने के बारे में सोचा और नुपुर से ट्रेनिंग लेनी शुरू की।

    2021 में वैलेंटाइन वीक पर उन्होंने अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

    #6

    इन सितारों ने भी लिए सात फेरे 

    छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि चंदना इस साल 2 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

    गोविंदा की भांजी और अभिनेत्री आरती सिंह ने भी 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए थे।

    सुरभि ज्योति और सुमित सूरी भी 27 अक्टूबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

    इसके अलावा सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी को राजस्थान में बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ सात फेरे लिए थे।

    #7

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

    देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई, 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी की थी। इसके बाद दो दिवसीय रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ था।

    एक से बढ़कर एक हस्तियां इस शाही शादी में शरीक हुईं। यह शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी।

    इस शादी में 5,000 करोड़ रुपये का खर्च आया। अंबानी परिवार ने अपने खास मेहमानों को 2 करोड़ रुपये की घड़ी उपहार में दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनाक्षी सिन्हा
    जहीर इकबाल
    अदिति राव हैदरी
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'ककुड़ा' कब और कहां होगी रिलीज? निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी रितेश देशमुख
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  जहीर इकबाल
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  जहीर इकबाल
    सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी गॉसिप
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण पत्र हुआ लीक, इस दिन होगा कार्यक्रम सोनाक्षी सिन्हा
    पूनम ढिल्लों ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर लगाई मुहर, जानिए क्या कहा सोनाक्षी सिन्हा

    अदिति राव हैदरी

    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं अदिति राव हैदरी फिटनेस टिप्स
    जन्मदिन विशेष: हैदराबाद की राजकुमारी हैं अदिति राव हैदरी, देखें उनकी ये हिंदी फिल्में जन्मदिन विशेष
    नसीरुद्दीन शाह वेब सीरीज में निभाएंगे अकबर का किरदार नसीरुद्दीन शाह
    आशिम गुलाटी कौन हैं? जो नसीरुद्दीन शाह संग 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में आएंगे नजर नसीरुद्दीन शाह

    सेलिब्रिटी की शादी

    सोनाक्षी की शादी में न जाने की खबरों पर भड़के पिता शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- खामोश शत्रुघ्न सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें आई सामने, यहां देखिए  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का प्यार परवान कैसे चढ़ा? सलमान खान ने निभाई खास भूमिका सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ही नहीं, इन सितारे ने भी 'स्पेशल मैरिज एक्ट 1954' से रचाई शादी सोनाक्षी सिन्हा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025