Loading...
'रामायण' में 'रावण' यश ने पहनी 33 किलो की पोशाक, 1.8 किलो का मुकुट
'रामायण' के लिए यश ने उठाया भारी वजन

'रामायण' में 'रावण' यश ने पहनी 33 किलो की पोशाक, 1.8 किलो का मुकुट

Nov 10, 2026
11:51 am

क्या है खबर?

पौराणिक फिल्म 'रामायण' में किरदारों के साथ-साथ उनका लुक भी खूब चर्चा बटोर रहा है। कन्नड़ सुपरस्टार यश ने इसमें 'रावण' का किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्हें बेहद शानदार और धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी। अपने किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए यश ने भारी-भरकम पोशाक भी पहनी जिसका वजन 33 किलो था। कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सानिया सरधरिया ने यह खुलासा किया।

तैयारी

लगभग 16 से 20 किलो होता था पोशाक का वजन

इंडिया टुडे से बातचीत में, सानिया ने यश के डिजाइनर कपड़ों पर खुलासा करते हुए कहा, "ज्यादातर कॉस्ट्यूम का वजन ज्वेलरी मिलाकर लगभग 16 से 20 किलो होता था। लेकिन हमारे पास कुछ भारी पीस भी थे, जैसे लंका से जुड़ा रावण लुक, उनकी शादी की कॉस्ट्यूम, और सूर्पणखा की शादी में पहनी गई कॉस्ट्यूम। अगर मुझे ठीक से याद है, तो वे लगभग 30-33 किलो के थे।"

उन्होंने कहा कि सिर्फ मुकुट का वजन 1.8 किलो हो गया था।

मुश्किल

मुकुट के लिए बहुत सारे प्रयोग करने पड़े

सानिया ने बताया कि सबसे मुश्किल काम मुकुट पहनना था, क्योंकि सिर पर कोई भी वजन बहुत भारी और मुश्किल लगता है। इसलिए, इस आइडिया के साथ बहुत सारे प्रयोग करने पड़े।

उन्होंने बताया कि फिजिकल परेशानी और लंबे समय तक काम करने के बावजूद, यश ने इसे आसानी से लिया।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। सीता का किरदार साई पल्लवी ने और लक्ष्मण को रवि दुबे ने निभाया है।

ADVERTISEMENT