Page Loader
सुपरस्टार यश ने प्रशंसकों से की ये विनती, लिखा- मेरे लिए आपकी सुरक्षा सबसे बड़ा तोहफा 
यश ने प्रशंसकों से की हाथ जोड़कर ये विनती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thenameisyash)

सुपरस्टार यश ने प्रशंसकों से की ये विनती, लिखा- मेरे लिए आपकी सुरक्षा सबसे बड़ा तोहफा 

Dec 31, 2024
12:01 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता यश 8 जनवरी, 2025 को अपना 39वां जन्मदिन मानएंगे। यह दिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। 'KGF' स्टार यश के जन्मदिन को हर साल उनके प्रशंसक दिवाली की तरह मनाते हैं, लेकिन इस बार जन्मदिन से 10 दिन पहले यश ने अपने प्रशंसकों से हाथ जोड़कर खास अपील की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या लिखा।

नोट

अब समय आ गया है कि हम अपने प्यार की भाषा बदलें- यश 

यश ने लिखा, 'नए साल की शुरुआत के साथ, यह सोचने, वादा करने और एक नया रास्ता तय करने का समय है। आपने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, वह अनोखा है। हालांकि, कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी हुई हैं। अब समय आ गया है कि हम अपने प्यार की भाषा बदलें, खास तौर पर जब बात मेरे जन्मदिन के जश्न की हो। प्यार दिखाने का मतलब बड़े पैमाने पर जश्न मनाना और भीड़ के जमा होने से नहीं होना चाहिए।'

यश

जन्मदिन पर शूटिंग में व्यस्त रहेंगे यश

यश ने आगे लिखा, 'मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा यह जानना है कि आप सुरक्षित हैं। अपना लक्ष्य हासिल कर रहे हैं और खुशियां फैला रहे हैं।' उन्होंने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। बता दें कि साल 2024 में यश के जन्मदिन पर उनका 25 फुट का कटआउट लगाने के समय 3 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इसलिए वह ऐसी घटना दोबारा नहीं होने देना चाहते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट