'टॉक्सिक' का नया टीजर जारी, 'लेडीज एंड लेडीज' के साथ एक्शन करते दमदार लगे यश
क्या है खबर?
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर जारी हो गया है। फैंस की नाराजगी को दूर करते हुए निर्माताओं ने इस बार सभी हसीनाओं का दीदार टीजर में करा दिया है। 'लेडीज एंड लेडीज' के नाम से आए इस धमाकेदार टीजर में कियारा आडवाणी 'नादिया' का किरदार निभाती दिखीं और यश के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वहीं नयनतारा (गंगा), तारा सुतारिया (रेबिका), रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) और हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) के किरदारों में नजर आई हैं।
टीजर
जानिए कैसा है फिल्म का नया टीजर
टीजर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है। इसके बाद सभी हसीनाओं की एक-एक झलक दिखाई गई है। यह साबित करता है कि फिल्म सिर्फ हीरो-केंद्रित एक्शन नहीं है, बल्कि इसमें अभिनेत्रियां भी खतरनाक और महत्वपूर्ण रोल निभा रही हैं। वहीं यश दमदार एक्शन करते हुए नजर आए हैं। इसकी कहानी गोवा में ड्रग कार्टेल और खतरनाक स्मगलिंग के इर्द-गिर्द बुनी गई है। KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Ladies & Ladies...
— TOXIC (@Toxic_themovie) July 1, 2026
Kannada:https://t.co/rBdg9aOuBy
Hindi:https://t.co/pq5Fg1JG02
Telugu:https://t.co/wR7tyIxSRp
Tamil:https://t.co/3geKxa4seH
Malayalam:https://t.co/6de9mDap7r
English:https://t.co/wR7tyIxSRp#Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups In Cinemas Worldwide from…