'टॉक्सिक' की रिलीज तारीख का ऐलान, 'राया' बनकर इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेंगे यश
क्या है खबर?
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पहले इसे 19 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। फिर 4 जून के लिए रिलीज तारीख तय हुई, लेकिन लगातार दूसरी बार भी फिल्म को रिलीज होने का मौका गवाना पड़ा। अटकलें थीं कि निर्माता 2027 पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। इस बीच, फिल्म की नई रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
पोस्टर
'टॉक्सिक' की नई रिलीज तारीख आ गई सामने
गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' इसी साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आएगी। फिल्म के लिए 26 अगस्त, 2026 का दिन तय किया गया है। निर्माताओं ने फादर्स डे के मौके पर, फिल्म से यश का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह अपने दोहरे किरदारों 'राया' और 'टिकट' के रूप में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'अपने पिता का सम्मान करो... #Toxic 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Honour Thy Father...#Toxic In Cinemas Worldwide from 26-08-2026#ToxicTheMovie#ToxicOn26thAug@TheNameIsYash#Nayanthara @advani_kiara #TaraSutaria @humasqureshi @rukminitweets #GeetuMohandas @VishalMMishra #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva… pic.twitter.com/a3EH4ic4zo
— TOXIC (@Toxic_themovie) June 21, 2026
टक्कर
श्रद्धा कपूर की फिल्म से होगी यश की टक्कर
'टॉक्सिक' की नई रिलीज तारीख ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े टकराव काे जन्म दे दिया है। दरअसल, फिल्म की रिलीज के 2 दिन बाद, श्रद्धा कपूर की चर्चित फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बड़ा टकराव देखना काफी दिलचस्प साबित होगा। खैर, KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और काइल पॉल जैसे सितारे भी शामिल हैं।