यश का खुलासा- सिर्फ एक्शन नहीं, दिमाग हिला देगी फिल्म 'टॉक्सिक'
सिनेमाकॉन 2026 में यश ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स' कोई साधारण एक्शन-गैंगस्टर फिल्म नहीं है। बल्कि इसे अंग्रेजी में भी फिल्माया गया है। यह सिर्फ एक्शन से भरी एक कहानी नहीं, बल्कि मानवीय स्वभाव के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी गहराई से छूती है।
यश ने की निर्देशक की तारीफ
यश ने निर्देशक गीतू मोहनदास की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस शैली को एक नया रूप दिया है। उनके तरीके से बनी यह फिल्म दर्शकों के मनोविज्ञान पर गहरा असर डालेगी और उन्हें एक बेहतरीन दृश्य अनुभव भी देगी, जो लंबे समय तक याद रहेगा। यश ने बताया कि भारतीय सिनेमा कैसे बदल रहा है। 'टॉक्सिक' जैसी फिल्में भारतीय सिनेमा के इस बदलाव को दिखा रही हैं और दुनियाभर के दर्शकों से जुड़ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी आने वाली 'रामायण' फिल्म की एक छोटी सी झलक भी दिखाई। इसमें रणबीर कपूर राम और साईं पल्लवी सीता के किरदार में दिखेंगी, वहीं यश खुद रावण का रोल निभाएंगे।