'रामायण' के 'रावण' यश क्यों बना रहे हैं इतनी बड़ी फिल्में? साई पल्लवी ने खोला राज
कन्नड़ अभिनेता यश अपनी फिल्मों को बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं, ताकि कन्नड़ सिनेमा को दुनियाभर में पहचान मिल सके। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी सह-कलाकार साई पल्लवी ने बताया कि यश का मानना है कि उनके पास अपनी फिल्मों को भव्य बनाने का मौका है। वो इसके जरिए कन्नड़, दक्षिण भारतीय और पूरे भारतीय सिनेमा को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। यश जल्द ही फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'रामायण' के सह-निर्माता हैं यश
यश ने रोमांटिक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज रामचारी' से उन्हें पहचान मिली, लेकिन 'KGF' ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। अब वो 5 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'रामायण' के सह-निर्माता हैं। इसके अलावा यश निर्देशक प्रशांत नील के साथ 'KGF 3' पर भी बातचीत कर रहे हैं। उनका मकसद कन्नड़ सिनेमा को दुनियाभर में पहचान दिलाना है।