'रामायण' के 4,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर यश ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
यश ने फिल्म 'रामायण' के 4,000 करोड़ के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि ये रकम फिल्म के दोनों भागों के निर्माण, पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रचार सहित अन्य खर्चों के लिए है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश, रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर रिलीज और प्रचार की योजना बनाई गई है।
रहमान और जिमर 'रामायण' के लिए आए एक साथ
फिल्म 'रामायण' में संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान और हंस जिमर संभाल रहे हैं, जबकि इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम DNEJ कर रही है। फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं। इसे दो भागों में रिलीज करने की योजना है।
फिल्म के पहले भाग को 5 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर आएगा।