यश की 'टॉक्सिक' अब वरुण धवन की फिल्म से लेगी पंगा? बड़े टकराव की संभावना
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी। गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ऐन मौके पर बदलाव का मुंह देखना पड़ा, जिससे फैंस भी निराश हैं। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होने वाला टकराव भी टल गया है। 'टॉक्सिक' आधिकारित तौर पर 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। यह बदलाव उस फिल्म की तरफ ध्यान खींच रहा है जो उसी दौरान रिलीज होगी।
टक्कर
वरुण धवन की फिल्म से होगी टक्कर?
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। देखा जाए तो 4 जून को आ रही 'टॉक्सिक' और 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज तारीख एक नहीं है, लेकिन उनका ओपनिंग वीकेंड एक ही होगा। इस कारण सिनेमा जगत में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर यश और वरुण की फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
फिल्म
एक्शन और पारिवारिक ड्रामा के बीच टकराव
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को कथित तौर पर पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर, 'टॉक्सिक' बड़े पैमाने पर बनी एक्शन ड्रामा फिल्म होने की उम्मीद है, जिसकी पैन-इंडिया अपील होगी। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में पहली बार यश को डबल रोल निभाते हुए देखा जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
LATEST DEVELOPMENT... YASH VS VARUN DHAWAN CLASH?... Now that #Toxic has shifted to 4 June 2026, the big question is: Will #HaiJawaniTohIshqHonaHai – starring #VarunDhawan, directed by #DavidDhawan and produced by #RameshTaurani – stick to its 5 June 2026 release date?
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 4, 2026
Are we… pic.twitter.com/ueVcG27V5C