Loading...
'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, 7वें दिन कमाई में आई मामूली बढ़त
'टॉक्सिक' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, 7वें दिन कमाई में आई मामूली बढ़त

Sep 02, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता यश अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' से चर्चा में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर ने रिलीज से पहले काफी खूब नाम कमाया। लोगों में यश की सिनेमा में वापसी को लेकर उत्सुकता देखने लायक थी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और न इसने 'KGF 2' (2022) के रिकॉर्ड को तोड़ा। आइए जानते हैं इसका कलेक्शन।

कमाई

'टॉक्सिक' के एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन (मंगलवार) 7.85 करोड़ रुपये कमाए, जो 6वें दिन हुई कमाई 7.65 के मुकाबले मामूली बढ़त को दर्शाता है।

हालांकि, 5वें दिन इसने 23 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़, दूसरे दिन 37.65 करोड़ और पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 'टॉक्सिक' का कुल नेट कलेक्शन 229.60 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 274.14 करोड़ रुपये हुआ है।

विदेशी कमाई

वर्ल्डवाइड भी सुस्त गति से आगे बढ़ रही फिल्म

विदेशों में, इसने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 40.75 करोड़ रुपये हुआ है। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 314.89 करोड़ रुपये हो गया है।

'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसके जरिए यश ने 4 साल बाद सिनेमा में वापसी की। इसमें उन्होंने 'राया' और 'टिकट' नाम का दोहरा किरदार निभाया है।

हालांकि, फिल्म में भारी हिंसक दृश्यों और महिलाओं के चित्रण को लेकर दर्शकों ने अपनी निराशा जताई है।

ADVERTISEMENT