LOADING...
3 जून को अमेजन प्राइम पर आएगी यश की 'KGF: 2'
3 जून को अमेजन प्राइम पर आएगी 'KGF: 2'

3 जून को अमेजन प्राइम पर आएगी यश की 'KGF: 2'

May 31, 2022
06:32 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म 'KGF चैप्टर: 2' ने कई कीर्तिमान बनाए हैं। साउथ स्टार यश की इस फिल्म पर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया। फिल्म को हिंदी पट्टी में भी उम्मीद से बढ़कर प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 14 अप्रैल को रूपहले पर्दे पर आई थी। काफी समय से इसकी OTT रिलीज का इंतजार हो रहा था। अब यह फिल्म 3 जून को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

अमेजन प्राइम ने ट्विटर पर शेयर की जानकारी

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म 'KGF: 2' की OTT रिलीज की घोषणा की है। अमेजन प्राइम ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'दुनिया पर राज करने की रॉकी की यात्रा में शामिल हों। 'KGF: 2' 3 जून से अमेजन प्राइम पर प्रसारित हो रही है।' यह फिल्म पांच भाषाओं कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में अमेजन प्राइम पर उपलब्ध होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अमेजन प्राइम का पोस्ट

Advertisement

OTT प्लेटफॉर्म

थिएट्रिकल रिलीज के डेढ़ महीने बाद OTT पर आएगी फिल्म

आजकल थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने के अंदर फिल्में OTT पर आ जाती हैं। 'KGF: 2' थिएट्रिकल रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, इसलिए इसकी OTT रिलीज में देरी की गई। फिल्म की सफलता को भुनाने के लिए मेकर्स ने इसे OTT पर लाने में सुस्ती दिखाई। जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

Advertisement

जानकारी

ऑरिजनल फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर है उपलब्ध

'KGF: 2' 2018 में आई 'KGF चैप्टर 1' का सीक्वल है। इस फिल्म को कन्नड़ में बनाया गया था, जबकि यह तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में डब हुई थी। यह ऑरिजनल फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

कमाई

'KGF: 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड कमाई

'KGF: 2' ने दुनियाभर में 1,238 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली चौथी भारतीय फिल्म है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 'बाहुबली 2' के ग्लोबल कलेक्शन को मात दी थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 552 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 'बाहुबली 2' ने 526 करोड़ रुपये ही कमाई की थी। हाल में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की है।

फिल्म

फिल्म में यश ने जीता दर्शकों का दिल

'KGF चैप्टर 2' में यश ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म का लेखन भी उन्होंने ही किया है। इसमें संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आए हैं। दो दशक बाद यह जोड़ी साथ दिखी। इसमें मालविका अविनाश और श्रीनिधि शेट्टी दिखी हैं। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया था। अब देखना है कि OTT पर फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज

जून का महीना OTT के दर्शकों के लिए खास होने वाला है। 'आश्रम 3' का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। सीरीज 3 जून को MX प्लेयर पर रिलीज होगी। 'द ब्रोकन न्यूज' 10 जून को ZEE5 पर आएगी। इस सीरीज से अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपना OTT डेब्यू करेंगी। 'शी 2' एक बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज है, जो 17 जून को नेटफ्लिक्स पर आएगी। 'अर्ध' और 'जंगल क्राई' भी जून में OTT पर आएगी।

Advertisement