'रामायण' की रिलीज पर यश ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की पौराणित महाकाव्य 'रामायण' लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक जारी की गई थी, जिसमें अभिनेता 'श्रीराम' के किरदार में दिखे। इस टीजर को देखने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उतावले हैं। फिल्म में 'रावण' का किरदार दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। अब उन्होंने 'रामायण' की रिलीज को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'
यश इस वक्त लास वेगास में एक फिल्म सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने माइकल सैंडोवल द्वारा 'रामायण' की रिलीज योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, "रामायण की योजना हम इस साल बना रहे हैं। हम इसे दिवाली के आसपास, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज करने की सोच रहे हैं।" रिलीज के लिए अक्टूबर के आखिरी हफ्ते को चुना गया है, जो त्योहार के सीजन का फायदा उठाने के लिए एकदम सटीक समय है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Actor #Yash CONFIRMS the makers are eyeing a last week October release for #Ramayana to capitalize on the festival of Diwali 💯🧨🔥 #CinemaCon
— The Climax India (@TheClimaxIndia) April 15, 2026
We were the first media portal to break this, follow us for the most reliable news across all the platforms! https://t.co/pNpWuKczkZ pic.twitter.com/6h9VQx3uFN
बयान
'रामायण' दर्शकों के लिए एक गहन अनुभव होगा
लंबे समय से चर्चा थी कि 'रामायण' दिवाली के खास मौके पर, यानी नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। अब यश के ताजा अपडेट से अटकलें हैं कि निर्माता फिल्म को 30 अक्टूबर तक सिनेमाघरों में उतार सकते हैं। अभिनेता ने बताया कि 'रामायण' दर्शकों के लिए एक गहन अनुभव होगा। उन्होंने कहा, "रामायण में एक ऐसी खासियत है जो लंबे समय तक मन में बसी रहती है।" बता दें, 2 भागों वाली 'रामायण' की दूसरी किस्त दिवाली, 2027 में आएगी।