'रामायण: भाग-1' में रणबीर कपूर और यश का होगा आमाना-सामना?
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य 'रामायण: भाग-1' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक पेश की गई थी। प्रभु श्रीराम के किरदार में लोगों द्वारा उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रोमो के आखिर में 'रावण' की एक झलक को दिखाया गया था। इस किरदार को सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। हालिया बातचीत में यश ने बताया कि फिल्म में उनका, रणबीर के साथ कोई भी दृश्य नहीं है।
बयान
यश ने रणबीर कपूर के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात की
फैन्डांगो से बातचीत में यश से रणबीर के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "दिलचस्प है कि हम दोनों इस फिल्म में कभी भी स्क्रीन पर एक साथ नहीं आए हैं। जैसा कि आपको पता है, यह 2 भागों वाली फिल्म है। तो, पहले भाग में, मुझे लगता है कि रावण के रूप में मेरा अपना राज्य है, और राम का अपना राज्य है।" अभिनेता ने स्वीकारा कि वह रणबीर से मिल चुके हैं।
तारीफ
"आपसी सम्मान हमारे बीच का फर्क"
यश ने रणबीर की तारीफ की और कहा, "मुझे लगता है कि आपसी सम्मान ही हमारे बीच का फर्क है। जब आप कुछ असाधारण करने जा रहे होते हैं, और 'रामायण' जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना हो, तो हमारा एक ही लक्ष्य होता है: इस कहानी को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करना। मुझे लगता है कि हमारी सोच मिलती-जुलती है, इसलिए तालमेल की कोई समस्या नहीं है।" बता दें, निमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म 'रामायण: भाग-1' दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Yash talks crafting the dynamic between him and Ranbir Kapoor on the set of #Ramayana. pic.twitter.com/umCtuTiHUr
— Rotten Tomatoes 🍅 (@RottenTomatoes) April 14, 2026