NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़े आदित्य चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यशराज फिल्म्स ने संभाली कमान
    अगली खबर
    शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़े आदित्य चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यशराज फिल्म्स ने संभाली कमान
    शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़े आदित्य चोपड़ा (तस्वीर:इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़े आदित्य चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यशराज फिल्म्स ने संभाली कमान

    लेखन मेघा
    May 07, 2023
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

    बीते दिन अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का ऐलान किया था तो अब इससे जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है।

    दरअसल, आदित्य चोपड़ा 'पठान' के बाद एक बार फिर शाहरुख के साथ 'जवान' के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं।

    'जवान' को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में यशराज फिल्म्स की ओर से वितरित किया जाएगा।

    विस्तार

    यशराज फिल्म्स ने की घोषणा

    यशराज फिल्म्स की ओर से ट्विटर पर 'जवान' का टीजर साझा कर इसकी घोषणा की गई है।

    उन्होंने लिखा, 'यशराज फिल्म्स जवान को अंतरराष्ट्रीय बाजार में वितरित करेगा, जो 7 सितंबर को आने वाली है।'

    इस घोषणा के बाद से प्रशंसक भी काफी उत्सुक हो गए हैं क्योंकि इससे पहले 'पठान' लेकर जब शाहरुख और चोपड़ा साथ आए थे तो तहलका मच गया था।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें ट्वीट

    YRF to distribute #Jawan in international markets. #7thSeptember2023 #YRFInternational | @RedChilliesEnt pic.twitter.com/7tGSRWmkFT

    — Yash Raj Films (@yrf) May 7, 2023

    विस्तार

    'पठान' की सफलता के बाद लिया फैसला

    कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने शाहरुख की 'जवान' को रिलीज करने की पेशकश की थी।

    ऐसा 'पठान' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद धन्यवाद के रूप में किया गया था।

    हालांकि, तब इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    'पठान' को 100 देशों में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था और भारत में यह संख्या 5500 थी।

    रिलीज

    बांग्लादेश में रिलीज के लिए तैयार है 'पठान'

    'पठान' ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन अभी भी इसका जादू लोगों के बीच खत्म नहीं हुआ है।

    'जवान' से पहले एक बार फिर 'पठान' बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    यह 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी।

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसको लेकर प्रशंसकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

    रिलीज

    इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'जवान'

    'जवान' पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी तो अब यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव इसके VFX के चलते किया गया है क्योंकि उन पर काम करने के लिए और वक्त की जरूरत है।

    'जवान' की रिलीज में हुई फेरबदल से 'फुकरे 3' की रिलीज टल गई है, वहीं सारा अली खान और विक्की कौशल की अनटाइटल्ड फिल्म को इसकी पुरानी रिलीज डेट यानी 2 जून मिल गई है।

    कास्ट

    ये सितारे हैं 'जवान' में शामिल

    शाहरुख के साथ इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जानी वाली अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी।

    यह नयनतारा की पहली हिंदी फिल्म है तो निर्देशक एटली भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

    फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं संजय दत्त का कैमियो भी होगा।

    फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे की दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका एक किरदार गैंगस्टर का तो दूसरा सुरक्षा अधिकारी का होगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शाहरुख राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। यह शाहरुख और तापसी की साथ में पहली फिल्म होगी। इसके अलावा वह 'टाइगर वर्सेज पठान' में सलमान खान के साथ दिखेंगे, वहीं 'टाइगर 3' में उनका कैमियो है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    आदित्य चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    जवान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    शाहरुख खान

    आर्यन की जमानत पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी, साइन किया था 1 लाख का बॉन्ड  जूही चावला
    'डंकी' में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे शाहरुख खान, पहले भी पहन चुके हैं वर्दी डंकी फिल्म
    शाहरुख की 'डंकी' से 'स्त्री 2' तक, जियो स्टूडियो ने किया 100 नई कहानियों का ऐलान डंकी फिल्म
    'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख करेंगे जबरदस्त एक्शन, दुनियाभर के 3 बड़े एक्शन निर्देशकों से मिलाया हाथ टाइगर 3

    आदित्य चोपड़ा

    यशराज फिल्म्स के OTT वेंचर के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    'वॉर 2' के बाद स्पाई फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे शाहरुख, सलमान और ऋतिक शाहरुख खान
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, इस साल युवा अभिनेताओं की इन फिल्मों पर लगा है दांव आगामी फिल्में
    यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'विजय 69' से जुड़े अनुपम खेर, पोस्टर जारी  अनुपम खेर
    हनी सिंह संग डेटिंग की खबरों पर नुसरत भरूचा बोलीं- यह पहली बार हुआ  नुसरत भरूचा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से भूमि पेडनेकर तक, फिल्म 'अफवाह' के लिए किसे कितनी फीस मिली? नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    जवान फिल्म

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025