NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई
    मनोरंजन

    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई

    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 09, 2023, 08:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई
    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई

    साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्में 'KGF' और 'KGF 2' दोनों जबरदस्त हिट रही हैं। इस फ्रैंचाइजी की आने वाली फिल्मों का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, खासकर यश को देखने का, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक यश के प्रशंसकों का दिल टूट जाएगा। दरअसल, 'KGF 5' के बाद यश इस फ्रैंचाइजी से बाहर हो जाएंगे। फिल्म के निर्माता विजय किरांगदुर ने यह खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    'KGF 5' के बाद फ्रैंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे यश

    विजय किरांगदुर ने एक न्यूज पोर्टल से कहा, "KGF की पांचवीं किस्त के बाद इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि यश, रॉकी भाई का किरदार न निभाएं और उनकी जगह किसी और को यह किरदार सौंपा जाए, जैसे 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज में हुआ था। हीरो बदलते रहे थे।" विजय ने कहा, "फिलहाल निर्देशक प्रशांत नील फिल्म 'सालार' में व्यस्त हैं। वह 2025 में 'KGF 3' पर काम शुरू करेंगे और 2026 में यह फिल्म दर्शकों के बीच आएगी।"

    'KGF 2' में रॉकी की दमदार एंट्री ने लूटी थी महफिल

    'KGF' के बाद 'KGF 2' में भी यश ने रॉकी की भूमिका में एक बार फिर महफिल लूट ली थी। उनके अभिनय, संवाद, अंदाज और एक्शन ने तालियां व सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस फ्रैंचाइजी से यश ने दुनियाभर के दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है। प्रशंसकों का मानना है कि KGF यश के स्वैग के बिना अधूरी है। ऐसे में अब उनके इस फ्रैंचाइजी में ना होने की खबर से उनके प्रशंसकों को तो जरूर धक्का लगेगा।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2018 में आई 'KGF चैप्टर 1' ने 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ एक्शन और सर्वश्रेष्ठ स्पेशल अफेक्ट्स के लिए दो पुरस्कार जीते थे, वहीं 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और यश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया था।

    विजय के प्रोडक्शन हाउस ने लगाया 3,000 करोड़ रुपये का दांव

    विजय प्रोडक्शन हाउस होमबेल फिल्म्स के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने पिछले दिनों ट्विटर पर घोषणा कर लिखा था, 'बीता साल हमारे लिए संतुष्टजनक और शानदार रहा। यह आपके प्यार व समर्थन की वजह से ही संभव हो पाया। नए साल के आगमन के साथ हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम आगे और दमदार कंटेंट और कहानियां आपके लिए परोसेंगे।' उन्होंने लिखा, 'हमने मनोरंजन उद्योग में अगले पांच सालों के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का संकल्प लिया है।'

    विजय किरांगदुर की आने वाली फिल्में

    'सालार' विजय की आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। इसके जरिए वह तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का सीक्वल बना रहे हैं। विजय साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मलयालम फिल्म 'टायसन' भी लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म 'रघुथाथा' के जरिए विजय तमिल सिनेमा में कदम रख रहे हैं। उन्होंने सूर्या और निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ भी एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    KGF चैप्टर 2
    KGF चैप्टर 3

    ताज़ा खबरें

    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने साझा किया 'पोन्नियन सेल्वन 2' का नया पोस्टर ऐश्वर्या राय
    जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' से जुड़े 'जस्टिस लीग' में VFX देने वाले सुपरवाइजर ब्रैड मिनिच  जाह्नवी कपूर
    सुपरस्टार नानी की फिल्म 'दसरा' बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, रिलीज से पहले बिके सारे टिकट बॉलीवुड समाचार
    सामंथा रुथ प्रभु बीमारी पर बोलीं- हर दिन लड़ी, अब जिंदगी से और कुछ नहीं सीखना सामंथा रुथ प्रभु

    KGF चैप्टर 2

    'KGF 2' के बाद कन्नड़ फिल्म 'कब्जा' का हिंदी संस्करण मचाएगा धमाल, 1,604 स्क्रीन पर रिलीज किच्चा सुदीप
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' से पहले इन भारतीय फिल्म ने पार किया 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पठान फिल्म
    'पठान' बनी IMAX में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने 'KGF 2' को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर 'बाहुबली 2' पठान फिल्म

    KGF चैप्टर 3

    KGF चैप्टर 3 की शूटिंग में होगी देरी, प्राेड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताई वजह सालार
    KGF स्टार यश का जन्मदिन आज, जानिए बस ड्राइवर का बेटा कैसे बना सुपरस्टार दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अलविदा 2022: 'RRR' से 'कांतारा' तक, इस साल इन साउथ फिल्मों का बजा डंका दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'KGF 2' के रॉकी भाई से प्रभावित बच्चे ने फूंक ली एक पैकेट सिगरेट, अस्पताल पहुंचा मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023