यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 2026 में देगी दस्तक, 2 साल की देरी में छिपा है ये बड़ा राज
मनोरंजन
यश की जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, 'टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स', वो इस जून को सिनेमाघरों में नहीं आएगी।
अब इसे 26 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाएगा। यश ने बताया कि यह फिल्म दुनियाभर में एक साथ रिलीज हो सके, इसी वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ाई गई है।
'टॉक्सिक' में होगा यश का डबल रोल
नई रिलीज डेट ओणम, ईद, रक्षाबंधन और वरमहालक्ष्मी जैसे बड़े त्योहारों के साथ पड़ रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लेकर खूब चर्चा रहने की उम्मीद है।
फिल्म में यश 2 अलग-अलग किरदारों, राया और टिकट, में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
यश ने दर्शकों को भरोसा दिलाया है कि उनका इंतजार बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी।