यश ने 'रामायण' के लिए छोड़े 100 करोड़, अब साउथ के दर्शक तय करेंगे उनकी फीस
नितेश तिवारी की 2 हिस्से में आने वाली फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने एक मोटी रकम, पूरे 100 करोड़ रुपये ठुकरा दिए हैं।
इसके बजाय, उन्होंने अपनी फीस के तौर पर दोनों फिल्मों के साउथ इंडियन थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ले लिए हैं।
इतना ही नहीं, वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
'रामायण' के साउथ बॉक्स ऑफिस पर निर्भर करेगी यश की कमाई
इस डील के बाद, यश की कमाई अब पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगी कि 'रामायण' साउथ के बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा प्रदर्शन करती है।
अगर फिल्म सफल होती है, तो उन्हें तय फीस से कहीं ज्यादा पैसा मिल सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे, साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे।
फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर आएगा।