'टॉक्सिक' की आलोचना पर यश ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले?
अभिनेता यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' जब से आई है, तब से ही इसे अश्लील बताया जा रहा है।
खासकर कियारा आडवाणी के साथ 'तबाही' गाना रिलीज होने के बाद तो यह बहस और बढ़ गई। इन आरोपों पर यश ने 'आप की अदालत' कार्यक्रम में जवाब दिया।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'अश्लीलता बिल्कुल गलत है। मेरी फिल्म में तो मैंने एक भी किस सीन नहीं दिया है।'
यश ने समझाया कि 'टॉक्सिक' फिल्म का मकसद जेन जी यानी आज की युवा पीढ़ी के बीच आजादी और अपनी बात खुलकर कहने जैसे मुद्दों पर चर्चा छेड़ना है।
उनका मानना है, 'यह दुनिया युवाओं की है। हर किसी को अपनी बात कहने की पूरी आजादी होनी चाहिए।'
'टॉक्सिक' ने 5 दिन में कमाए 255.95 करोड़
सोशल मीडिया पर चल रही तमाम बहसों और शोरगुल के बावजूद 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की है।
फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में कुल 255.95 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं।