LOADING...
यश ने पहली बारी खोला 'टॉक्सिक' का बड़ा राज, बोले- ये कोई आम गैंगस्टर-एक्शन फिल्म नहीं
'टॉक्सिक' पर यश का बड़ा धमाका

यश ने पहली बारी खोला 'टॉक्सिक' का बड़ा राज, बोले- ये कोई आम गैंगस्टर-एक्शन फिल्म नहीं

Apr 15, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच भारी दीवानगी है, लेकिन हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा था क्या ये एक और 'KGF' जैसी गैंगस्टर ड्रामा होगी? अब खुद यश ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। अपने पहले इंटरव्यू में फिल्म के विजन पर बात करते हुए यश ने साफ कर दिया कि ये कोई साधारण एक्शन फिल्म नहीं है। यश के इस खुलासे ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

बयान

"ये सिर्फ एक्शन नहीं, गहरा मनोवैज्ञानिक खेल है"

फैंडैंगो के साथ बातचीत में यश ने कहा, "टॉक्सिक' एक बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म है। पहली बार हमने इस फिल्म को अंग्रेजी में भी शूट किया है। फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत ही परतों वाला है। मैं फिर से कहूंगा कि ये कोई घिसी-पिटी एक्शन-गैंगस्टर कहानी नहीं है। देखने में ये बहुत सारे एक्शन वाली एक गैंगस्टर मूवी लग सकती है, लेकिन इसमें गहरी मनोवैज्ञानिक गहराई है। इसमें मानव जीवन के कई ऐसे दिलचस्प पहलू हैं, जिनसे आप जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।"

गैंगस्टर फिल्म

गैंगस्टर फिल्मों को देखने का नजरिया बदल देंगी गीतू मोहनदास- यश

यश ने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास की तारीफ कर कहा, "उन्होंने एक ऐसी एक्शन फिल्म तैयार की है, जो मनोवैज्ञानिक विषयों की गहराई में जाती है। एक नकारात्मक किरदार को पेश करने का ये तरीका अनोखा और रोमांचक है। दुनिया के बेहतरीन तकनीशियनों के साथ उन्होंने गैंगस्टर फिल्म को एक नया नजरिया दिया है और मुझे इसमें बहुत मजा आया। ये दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट होने के साथ-साथ उनके मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव डालने वाली फिल्म होगी।"

Advertisement

महागाथा

यश और नमित मल्होत्रा ने दुनिया के सामने पेश की भारत की महागाथा

बता दें कि सिनेमाकॉन 2026 में सुपरस्टार यश और निर्माता नमित मल्होत्रा ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने अपनी महाकाव्य फिल्म 'रामायण' को पेश किया। इसी महीने की शुरुआत में भगवान राम की पहली झलक के अनावरण के बाद फिल्म का ये दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रचार कार्यक्रम है। 'रामायण' में यश लंकेश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

Advertisement

लोकप्रियता

'KGF' स्टार यश का बॉक्स ऑफिस पर राज

यश ने कई कन्नड़ हिट फिल्में दीं, लेकिन 2018 में आई 'KGF: चैप्टर 1' ने उनके करियर और भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल दिया। फिल्म में उनके लंबे बाल, दाढ़ी और 'एंग्री यंग मैन' वाले स्वैग ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। ये पहली ऐसी कन्नड़ फिल्म बनी, जिसने हिंदी बेल्ट और पूरे भारत में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साल 2022 में यश की 'KGF: चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ से ज्यादा कमाई की।

Advertisement