यश के VFX पर दिए बयान से फैंस खफा, जानिए क्या बोले
यश, जो 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में रावण का किरदार निभा रहे हैं, ने हाल ही में दर्शकों से अपील की है कि वे फिल्म देखते समय वीएफएक्स से जुड़ी कमियों पर ध्यान न दें और फिल्म को खुले दिमाग से देखें।
यह अपील उन्होंने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान की थी। उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी।
कई फैंस ने सवाल उठाया कि जब वे फिल्म देखने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं, तो कमियों को क्यों स्वीकार करें।
फैंस ने कही ये बात
यश ने निर्माता नमित मल्होत्रा की इस सोच की तारीफ की कि वे भारतीय सिनेमा को दुनिया के मंच पर ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बड़े प्रोजेक्ट्स बनाने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन फैंस का मानना था कि फिल्म निर्माताओं को क्वालिटी देनी चाहिए, रियायतें नहीं मांगनी चाहिए।
उन्होंने टीम को यह सलाह दी कि उन्हें देशभक्ति की भावनाओं को भुनाने के बजाय अच्छी कहानी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। नीतेश तिवारी की यह 2 हिस्सों वाली भव्य फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।