यामी गौतम की 'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' को दी मात
मनोरंजन
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी 17 अक्टूबर को भारत में 4 करोड़ रुपये की कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म की 2 दिनों की कुल कमाई 7.25 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 10.13 करोड़ रुपये पहुंच गई है। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने राजकुमार राव की 'प्रहार' से ज्यादा कमाई की।
'प्रहार' से आगे चल रही 'नई नवेली'
हालांकि, 'नई नवेली' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और मुकाबला भी कड़ा है, फिर भी 'नई नवेली' को दूसरे दिन 5,945 शो मिले। इसी वजह से फिल्म की कमाई बढ़ी और दर्शक सिनेमाघरों तक आते रहे। फिल्म का लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाता है कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म बाकी नई रिलीज हुई फिल्मों के सामने अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं।
उधर सैकनिल्क के मुताबिक, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही 2 दिनों में फिल्म ने भारत में 5.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।