यामी गौतम ने बिखेरा 'नयी नवेली' के प्रमोशन में जलवा, मनीष मल्होत्रा की साड़ी ने किया सबको दीवाना
मनोरंजन
यामी गौतम हाल ही में अपनी फिल्म 'नयी नवेली' के प्रमोशन के दौरान बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी, जिस पर सबकी निगाहें टिक गईं।
उनकी इस साड़ी पर बारीक सुनहरे बूटे बने थे, जिसके किनारे (बॉर्डर) पर मैटेलिक काम था। पल्लू पर गुलाबी और सुनहरे रंग का खास टच इसे और भी आकर्षक बना रहा था।
'नयी नवेली' 16 अक्टूबर को होगी रिलीज
इस खास साड़ी के साथ यामी ने सुनहरी कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। उन्होंने अपने लुक को सोने के झुमकों, पतली चूड़ियों और एक बड़ी सी अंगूठी से और निखारा।
बता दें कि 'नयी नवेली' एक फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी मेरठ में सेट है, जिसमें यामी 'मोहिनी' नाम की एक नई दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जिसके पास कुछ राज़ हैं।
यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।