Loading...
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का दशहरा पर होगा कब्जा, तय हुई रिलीज तारीख
फिल्म 'नई नवेली' की रिलीज तय

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का दशहरा पर होगा कब्जा, तय हुई रिलीज तारीख

Aug 19, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

इस साल की शुरुआत में यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का ऐलान हुआ था। 2021 में आई 'भूत पुलिस' के बाद, यह दूसरा मौका होगा जब अभिनेत्री को हाॅरर कॉमेडी में देखा जाएगा। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय की प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो के बैनर तले अमेजन MGM स्टूडियोज के सहयोग से किया गया है, जो उनका पहला आपसी सहयाेग है। निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

रिलीज

दशहरा के अवसर पर फिल्म होगी रिलीज

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'नई नवेली' को दशहरा, 2026 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

MGM स्टूडियोज के SVOD ओरिजिनल्स के निदेशक निखिल मधोक ने कहा, "जब हमने 'नई नवेली' को बनते देखा, तो तुरंत ही सबको यह एहसास हो गया कि यही दशहरा की सबसे बेहतरीन फिल्म है। कोई और तारीख इसके लिए उपयुक्त नहीं होती। उम्मीद है कि फिल्म त्योहारों के दौरान पारिवारिक दर्शकों की पहली पसंद बनेगी।"

फिल्म

पहली बार यामी का दिखेगा बिल्कुल अलग अवतार

मधोक ने आगे बताया कि यामी और अन्य सहायक कलाकारों ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है। अभिनेत्री इसमें बिल्कुल अलग तरह का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

बता दें, 'नई नवेली' भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित एक हॉरर कॉमेडी है, जिसकी शूटिंग इसी साल फरवरी से शुरू हुई थी।

फिल्म में यामी से पहले कृति सैनन को लिया जाना था, लेकिन कुछ कारणाें से बात नहीं बन सकी थी।

ADVERTISEMENT