LOADING...
यामी गौतम ने आदित्य धर को बताया सर्वश्रेष्ठ पति और पिता, जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार
यामी गौतम ने आदित्य धर को बताया सर्वश्रेष्ठ पति (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yamigautam)

यामी गौतम ने आदित्य धर को बताया सर्वश्रेष्ठ पति और पिता, जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार

Mar 12, 2025
12:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और फिल्म निर्माता आदित्य धर आज यानी 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खौस मौके पर आदित्य की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यामी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह आदित्य के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बेहद प्यार भरा नोट लिखा है।

नोट

जानिए यामी ने क्या लिखा

यामी ने आदित्य को सर्वश्रेष्ठ पति और पिता बताया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बड़े पर्दे पर आपके द्वारा दिखाए जाने वाले जादू का अनुभव दुनिया को मिलने का इंतज़ार है। सबसे बड़े दिल वाले, दिमाग के प्रतिभाशाली, सबसे अच्छे पति और सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' आदित्य और यामी ने 4 जून, 2021 में को शादी रचाई थी। पिछले साल 10 मई को दोनों ने बेटे वेदाविद का स्वागत किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें