यामी गौतम AI फोटो एडिटिंग से हुईं परेशान, मीडिया से की ये खास अपील
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी तस्वीरों के बढ़ते खतरे के बीच अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक खास अपील की है। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों की अपनी तस्वीरों और वीडियो से छेड़छाड़ न करने का अनुरोध करते हुए साफ किया कि बिना अनुमति फोटो की क्वालिटी भी नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। जूनियर एनटीआर द्वारा फिल्म 'देवरा' के गाने के AI वीडियो पर आपत्ति जताने के बाद आया यामी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
अनुरोध
AI तस्वीरों पर यामी ने कही ये बात
यामी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर मीडिया से खास अपील की है।
उन्होंने लिखा, 'कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों की मेरी तस्वीरों को बदलने या सुधारने के लिए AI का उपयोग न करें। कृपया तस्वीरों को उनके असली रूप में ही इस्तेमाल करें। किसी व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना AI के जरिए उसकी तस्वीर या पहचान से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। मेरी इस अपील का सम्मान करने के लिए आप सभी का अग्रिम धन्यवाद।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए यामी का पोस्ट
A sincere request to the media
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) October 4, 2026
Please refrain from using AI to alter or enhance my photographs from public appearances. Kindly use images in original form.
Altering or manipulating an individual’s image or likeness using AI should not be done without their knowledge and…
गुस्सा
'देवरा' के गाने से AI छेड़छाड़ पर फूटा था जूनियर एनटीआर का गुस्सा
AI के गलत इस्तेमाल पर जूनियर एनटीआर ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी फिल्म 'देवरा' के 'चुट्टमल्ले' गाने के फर्जी वीडियो पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसमें जाह्नवी कपूर को निशाना बनाया गया था।
चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा ने भी इसका समर्थन किया है।
बता दें कि यामी जल्द ही आनंद एल राय की नई फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' में नजर आएंगी। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।