यामी गौतम की 'नई नवेली' ने 11वें दिन कमाए महज इतने, जानें कितनी हुई कुल कमाई
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी 'नई नवेली' ने 11वें दिन 35 लाथ रुपये कमाए। इसके साथ ही, फिल्म का भारत में कुल कमाई अब 24.95 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 32.77 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म को 1,300 से ज्यादा स्क्रीनों पर अच्छी शुरुआत मिली थी और यह अपनी गति बनाए रखने में कामयाब रही है।
'नई नवेली' ने दूसरे हफ्ते में कमाए महज इतने करोड़
फिल्म की कमाई में दूसरे वीकेंड पर थोड़ी उछाल देखने को मिली है। 23 अक्टूबर को फिल्म ने 60 लाख और शनिवार को 90 लाख कमाए हैं।
इसके साथ ही, भारत में दूसरे हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 2.45 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि पहले हफ्ते में इसने 22.15 करोड़ की मजबूत कमाई की थी।
बालाजी मोहन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जिन्होंने इसके साथ ही बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है। इसमें आदिनाथ कोठारे और सुनीता राजवार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
'नई नवेली' ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन अभी तक यह कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं बन पाई है।