'नयी नवेली' पर यामी गौतम बोलीं- यह फिल्म मेरा चुलबुला अंदाज दिखाएगी
यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म 'नयी नवेली' से दर्शकों को कुछ नया दिखाने वाली हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें यामी 'मोहिनी' नाम की एक चुलबुली और शरारती दुल्हन का किरदार निभा रही हैं।
उन्होंने पहले ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया है। बालाजी मोहन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म यामी को अपना एक सहज और बिंदास अंदाज दिखाने का मौका देगी।
जी वी प्रकाश कुमार ने इसका दमदार म्यूजिक तैयार किया है और विजय गांगुली ने अपनी मजेदार कोरियोग्राफी से गानों में चार चांद लगाए हैं।
'नयी नवेली' में छिपा है पौराणिक रहस्य
यह फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें मोहिनी एक ऐसी लड़की है, जो ऊपर से तो एक आदर्श दुल्हन दिखती है, लेकिन अपने अंदर एक अलौकिक रहस्य छिपाए हुए है।
यह रहस्य भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। फिल्म को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इसका निर्माण आनंद एल राय और शर्मा ने 'कलर येलो' के बैनर तले किया है।
'कलर येलो' प्रोडक्शन हाउस पहली बार अमेजन MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर काम कर रहा है। 'नयी नवेली' में दर्शकों को कुछ ऐसे मोड़ देखने को मिलेंगे, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
यामी हाल ही में फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक छोटे भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके अलावा, पिछले कुछ सालों में उन्होंने 'हक' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई हैं।