यामी गौतम ने 'नई नवेली' के लिए अयोध्या राम मंदिर में लिया आशीर्वाद
मनोरंजन
अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई फिल्म 'नई नवेली' की सफलता के लिए अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं।
यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। पीले रंग की साड़ी पहनकर उन्होंने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब दशहरे का त्योहार भी है।
यह फिल्म के उस संदेश से भी जुड़ता है, जिसमें अच्छाई की बुराई पर जीत दिखाई गई है।
'नई नवेली' को बालाजी ने किया निर्देशन
बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी 'नई नवेली' में पारिवारिक ड्रामा, फैंटेसी और एक्शन का मिश्रण है। इसमें यामी मोहिनी नाम की एक नई-नवेली बहू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने नए परिवार में कदम रखती है।
फिल्म में उनके साथ आदिनाथ एम कोठारे और अनुराग ठाकुर भी नजर आएंगे। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने इसे निर्मित किया है, वहीं संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है।