'नई नवेली' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में यामी गौतम का दिखा शानदार जलवा
फिल्म 'नई नवेली' का टीजर सामने आ गया है, जिसमें यामी गौतम एक अनोखे पारिवारिक माहौल में दिखती हैं। अचानक ही उन पर डायन होने का आरोप लगता है और माहौल डरावना हो जाता है।
उनकी चंचल, लेकिन डरावनी वापसी एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करती है, जो मजेदार होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी है, जिससे यह फैंटेसी कॉमेडी जोनर में एक नया ट्विस्ट लाती दिख रही है।
यामी ने अपना अलग ही रूप दिखाया
यह फिल्म यामी के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि इसमें वे एक ऐसा अलग तरह का किरदार निभा रही हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया।
बालाजी मोहन ने इसका निर्देशन किया है और आनंद एल राय की कलर येलो ने अमेजन MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर इसे निर्मित किया है।
यह दोनों का पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। यामी हाल ही में 'हक' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं और इस फिल्म में भी वे अपनी अभिनय क्षमता का पूरा हुनर दिखा रही हैं।