NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला
    मनोरंजन

    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला

    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 07, 2022, 07:31 am 1 मिनट में पढ़ें
    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला
    2022 में बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला

    अब हिंदी सिनेमा की महिलाएं बदल रही हैं और महिलाओं के लिए बॉलीवुड की दुनिया भी बदल रही है। वो समय गया, जब फिल्मों में महिलाएं कहीं किनारे ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए होती थीं। महिला प्रधान फिल्मों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। इस साल भी ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के बीच आईं, जो महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई गईं। आइए महिलाओं की ताकत को दिखातीं इन पांच फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    जलसा

    जलसा

    इस फिल्म को सिनेमा में महिलाओं के किरदारों को मिली तवज्जो का जलसा कहना गलत नहीं होगा। इसमें विद्या बालन और शेफाली शाह ने मुख्य भूमिका निभाई और दोनों ने ही अव्वल नंबर की अदाकारी की। उनकी पावर पैक परफॉर्मेंस के लिए आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म को समीक्षकों से भी प्यार मिला था। यह 18 मार्च को रिलीज हुई थी। 'जलसा' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दर्शकों ने खूब सराहा। आलिया भट्ट की अदाकारी ने इसमें चार चांद लगा दिए थे। फिल्म उन्हीं के कंधों पर टिकी थी। यूं तो इसमें अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और हुमा कुरैशी जैसे कई कलाकार थे, लेकिन आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में आलिया ने गंगूबाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    ए थर्सडे

    ए थर्सडे

    इस फिल्म में यामी गौतम, नेहा धूपिया और डिंपल कपाड़िया ने अहम भूमिका निभाई। फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया। उन्होंने इसके जरिए महिला सश्कितकरण का एक दुर्लभ नजारा पेश किया। कहानी के केंद्र में एक स्कूल टीचर नैना जायसवाल (यामी गौतम) का किरदार है, जिसने 16 बच्चों को अगवा कर लिया है। यामी की अदाकारी फिल्म में तालियों की हकदार है। 17 फरवरी को दर्शकों के बीच आई यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    धाकड़

    धाकड़

    इस फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी, लेकिन कंगना रनौत की धाकड़ परफॉर्मेंस की तारीफ करने से कोई नहीं चूका। कंगना एक कमाल की अदाकारा हैं और इस फिल्म के जरिए उन्होंने फिर यह साबित कर दिया। एजेंट अग्नि का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। इससे पहले आपने कभी किसी फिल्म में किसी हीरोइन को हीरो तरह एक्शन करते नहीं देखा होगा। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    शाबाश मिठू

    शाबाश मिठू

    श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शाबाश मिठू' में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके जरिए उन्होंने अभिनय के मैदान में भी चौका-छक्का मारा था। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। यह मिताली के संघर्ष, कोशिश और अपनी पहचान के लिए लड़कर जीतने की कहानी है, जो हर महिला को देखनी चाहिए। फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। नेटफ्लिक्स पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आने वाले दिनों में कई महिला प्रधान फिल्में देखने को मिलेंगी। इसमें कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' शामिल है, जो अगले साल मई में आएगी। इसके अलावा अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' लेकर आ रही हैं। फिल्म 'जी ले जरा' भी इसी फेहरिस्त में शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    विजय देवरकोंडा ने प्लान की 'फ्री मनाली ट्रिप', आप भी आजमा सकते हैं अपनी किस्मत! विजय देवरकोंडा
    सिडनी टेस्ट के ड्रॉ होने से रोचक हुई WTC फाइनल की रेस, जानिए भारत की स्थिति विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक प्रियंका चोपड़ा
    युजवेंद्र चहल टी-20 में भारत के संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम

    नेटफ्लिक्स

    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी
    पासवर्ड शेयरिंग पर नेटफ्लिक्स वसूलेगी शुल्क, जानें भारतीय यूजर्स को कितना करना पड़ेगा भुगतान OTT प्लेटफॉर्म
    वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी स्ट्रीम बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर की 'मिली' ने दी OTT पर दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज मिली

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    इरफान खान के निधन पर बाबिल को नहीं था यकीन, समझा शूटिंग पर गए हैं बाबा इरफान खान
    जन्मदिवस: अपने दमखम, किरदार और जादुई आवाज से अभिनेता इरफान खान ने हासिल किया मुकाम इरफान खान
    रुखसाना कौसर बनेंगी श्रद्धा कपूर, कौन है लश्कर आतंकी को कुल्हाड़ी से मारने वाली लड़की? श्रद्धा कपूर

    आलिया भट्ट

    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे करण जौहर करण जौहर
    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार गंगूबाई काठियावाड़ी
    फोर्ब्स इंडिया के नए एडिशन शो स्टॉपर में तब्बू और राजामौली समेत ये हस्तियां शामिल फोर्ब्स

    कंगना रनौत

    प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन से गमगीन हुआ मनोरंजन जगत, यूं जताया दुख नरेंद्र मोदी
    तुनिषा मामले में कंगना रनौत की प्रधानमंत्री से अपील- बहुविवाह बने कानूनी अपराध तुनिषा शर्मा
    पंकज त्रिपाठी से कंगना रनौत तक, राजनेताओं के किरदार में दिखने वाले हैं ये कलाकार पंकज त्रिपाठी
    अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर लगाया दक्षिण भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज करने का आरोप केंद्र सरकार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023