'हनुमान अंश' देखकर रोने-चीखने वाली महिला का वीडियो निकला 2 साल पुराना, देखें सबूत
क्या है खबर?
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' खूब चर्चा बटोर रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सिनेमाघर में फिल्म देखते वक्त एक महिला दहाड़े मारकर रोते और चीखते-चिल्लाते हुए नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि सिनेमाघर में हनुमान चालीसा बजने के दौरान महिला इतनी भावुक हो गई कि चिल्लाने लगी। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो 2 साल पुराना है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वारल वीडियो
While watching #HanumanAnsh in the theatre today, I witnessed a deeply emotional moment. During the recitation of the Hanuman Chalisa, a woman became overwhelmed with devotion and emotion, leaving everyone around her moved.
— SKY Cinema Prime 👑 (@MRSKY1782) September 3, 2026
Moments like these remind us that cinema can sometimes… pic.twitter.com/gVKXTTW57j
असलियत
2024 में वायरल हुआ था ये वीडियो
वायरल वीडियो में दिख रही इस महिला का रोने-चिल्लाने वाला यह दृश्य 2 साल पुराना है।
दरअसल, यह वीडियो पहली बार जनवरी, 2024 में सामने आया था। उस वक्त हैदराबाद के उप्पल में स्थित एक सिनेमाघर में तेजा सज्जा की तेलुगु फिल्म 'हनु-मान' रिलीज हुई थी।
प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखते वक्त महिला भावुक होकर बेकाबू हो गई थी। ऐसा तब हुआ, जब फिल्म के क्लाइमैक्स में हनुमान चालीसा चल रही थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो की असलियत
What you have cooked @PrasanthVarma
— Protein🌝 (@Proteinfryou) January 29, 2024
You should see this 🙇🙇#HanuMan pic.twitter.com/Ry9KyIA0jA