NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर?
    अगली खबर
    क्या 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर?
    इस शो के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर (तस्वीर- इंस्टा/@whosunilgrover)

    क्या 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 16, 2022
    10:28 pm

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। कॉमेडी और अलहदा अंदाज के कारण उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई है।

    कुछ समय पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। हालांकि, हाल में वह काम पर लौट चुके हैं।

    अब सुनील के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है।

    खबरों की मानें तो वह बहुत जल्द कॉमेडी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ सोनी टीवी पर वापसी करने वाले हैं।

    रिपोर्ट

    मेकर्स ने सुनील को किया अप्रोच

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडियन सुनील सोनी टीवी के शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में नजर आ सकते हैं। इसका प्रसारण सोनी चैनल पर होता है।

    चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस शो के लिए सुनील को अप्रोच किया गया है। हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    यदि सुनील इस कॉमेडी शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

    जज

    जज की भूमिका में हैं अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन

    'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' को अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन मिलकर जज कर रहे हैं। इसमें अर्चना और शेखर की हंसी-ठिठोली दर्शकों को रास आ रही है।

    इसमें विभिन्न राज्यों के शहरों से प्रतिभागी स्टैंडअप कॉमेडी करने के लिए शामिल हुए हैं। फिल्मी सितारे भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए मेहमान बनकर शो में शिरकत कर रहे हैं।

    इससे पहले 'लाफ्टर चैलेंज' नामक एक शो आता था और यह उसी शो का दूसरा सीजन है।

    मनमुटाव

    कपिल शर्मा और सुनील के अनबन की खबरों ने बटोरी थीं सुर्खियां

    कपिल शर्मा और सुनील की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बाद में दोनों का मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।

    दोनों को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में एक साथ देखा गया था। सुनील को इस शो में डॉक्टर गुलाटी के किरदार से ख्याति मिली थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल और सुनील की 2017 में एक फ्लाइट में नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए।

    वर्कफ्रंट

    पिछले साल वेब सीरीज 'तांडव' में दिखे थे सुनील

    सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उन्हें वेब सीरीज 'तांडव' में देखा गया था। इसमें सैफ अली खान भी नजर आए थे। वह हाल में वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में नजर आए हैं।

    'द कपिल शर्मा शो' में भी उनकी और कपिल की जोड़ी खूब जमी थी। इस शो में उन्हें गुत्थी के किरदार से लोकप्रियता मिली थी।

    उन्होंने 'मैं हूं ना', 'गजनी', 'बागी' और 'पटाखा' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुनील के फैंस को धक्का तब लगा था, जब इस साल फरवरी में उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। खराब स्वास्थ्य के कारण सुनील लाइम लाइट से दूर हो गए थे। इस दरमियान उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सुनील ग्रोवर
    टीवी जगत की खबरें
    कॉमेडी शो

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    'शक्तिमान' के बाद अब मिलिंद सोमन के 'कैप्टन व्योम' की होगी वापसी- रिपोर्ट लेटेस्ट वेब सीरीज
    शाहरुख से मनोज बाजपेयी तक, इन कलाकारों ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत शाहरुख खान
    जल्द रोमांटिक फिल्म में काम करूंगा, सही स्क्रिप्ट का इंतजार है- बॉबी देओल लेटेस्ट वेब सीरीज
    'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करेंगे आमिर खान, करण जौहर ने की पुष्टि करण जौहर

    सुनील ग्रोवर

    'द कपिल शर्मा' में साथ देखने को मिलेगी कपिल और 'गुत्थी' की जोड़ी! जानें कब बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी होगी या नहीं, सुनील ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    क्या कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान? अभिनेता का यह बयान कर रहा साफ इशारा बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की शानदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की 14वीं फिल्म बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    अब हर हफ्ते नहीं मिलेगा कॉमेडी का डोज, बंद हो सकता है कपिल का शो कपिल शर्मा
    इस साल नहीं हो रहा अर्शी खान का स्वयंवर, अभिनेत्री ने बताई वजह बॉलीवुड समाचार
    क्या सुमोना चक्रवर्ती ने कहा 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा? कपिल शर्मा
    'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी

    कॉमेडी शो

    लॉकडाउन में आपको खूब हंसाएंगे 'द कपिल शर्मा शो' के ये पांच बेस्ट एपिसोड्स बॉलीवुड समाचार
    स्टार प्लस पर आया 'बिंगो! कॉमेडी अड्डा', बड़ी हस्तियां होंगी शो का हिस्सा मनोरंजन
    एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए कपिल शर्मा, खुद बताया कारण बॉलीवुड समाचार
    कपिल शर्मा के को-स्टार चंदन प्रभाकर पंजाबी फिल्म में निभाएंगे खलनायक की भूमिका कपिल शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025