क्या विल स्मिथ अल्लू अर्जुन की 'राका' में बनेंगे विलेन?
खबर है कि हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ एक नई साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' में विलेन का किरदरा निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
पिछले अप्रैल में अल्लू के 44वें जन्मदिन पर इस फिल्म का नाम और पहला पोस्टर जारी किया गया था। इसे देखते ही फिल्म को लेकर खूब चर्चा होने लगी।
इतने करोड़ के बजट में बन रही है 'राका'
खबरों के मुताबिक, विल स्मिथ से बातचीत पिछले साल ही शुरू हो गई थी। फिल्म की टीम उनके शेड्यूल के हिसाब से विदेश में शूटिंग करने की योजना बना रही है।
बताया जा रहा है कि उनके लिए कॉस्ट्यूम्स भी तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा, किंग खान यानी शाहरुख खान भी 'राका' का हिस्सा बनेंगे। वे अपनी एक और फिल्म पूरी करने के बाद इस नए प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे।
इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई है। 'राका' में अल्लू और दीपिका के अलावा रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगी।